विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी गोड़ समाज खैराचक के 30 गॉव के सामाजिक बंधुओं ने दिया आदिवासी एकता का परिचय

भाटापारा। विश्वआदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर आदिवासी गोड़ समाज खैराचक के 30 गॉव के सामाजिक बंधुओ द्वारा धूमधाम से परम्परागत नृत्य गायन उत्सव के साथ उक्त कार्यक्रम को मनाकर आदिवासी एकता का परिचय दिया गया। जुलूस के रूप में ग्राम खैरा से बिटकुली करही बाजार मेकरी होते हुए ग्राम केसला में सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम मेंं कर्मकार कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों को मादर की ताल व लोकनृत्य की मंचन के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत परम्परागत बूढादेव के पूजन अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल का पुश्पगुच्छ व पीला पगडी धारण करवाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी समाज सीधा सरल संतोषी प्रकृति से प्रेम करने वाला धरातल से जुड़ा ईमान व इरादे का दृढसंकल्पित समाज है। अग्रवाल ने कहा कि समाज मे एकजुटता मोती की लडियो की भांति पिरोए रहते है, साथ ही जल जंगल जमीन से इनका शुरू से ही घनिश्ठ नाता रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेष बधेल की सरकार आदिवासियों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जो कि इनके विकास एवं प्रगति के लिए प्रदेष स्तर पर अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चला रही है। जिसका समाज को लाभ मिल रहा है। बस्तर लोहड़ी कुंडा में 4200एकड़ जमीन आदिवासियों को वापस दिलाये,वनोपज जो पहले 7 किसमें की खरीदी होती थी अब 52 वनोपज की खरीदी की जा रही है, तेंदूपत्ता संग्रहण 25 सौ से ₹4000 मानक बोरा किया गया, वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया, महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की गई ,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से आदिवासी छात्र छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई ,कृषि न्याय योजना आदि के माध्यम से किसान आदिवासियों की उन्नति के लिए यह सरकार दृढ़ संकल्पित है। अंत में कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर आदिवासी समाज का आभार जताया।

खैराचक्र के अध्यक्ष ने किया आभार प्रदर्शन
ज्ञातव्य हो कि लक्ष्मण नेताम खैरा चक्र के अध्यक्ष की ओर से आभार प्रदर्षन करते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित सामाजिक जनों को 9 तारीख को आदिवासी दिवस मनाए जाने को लेकर विषेश अर्थ निकाल कर बताया कि यह 9 का आंकडा जो कि 9 के पहाडा से चालू होता है और 1 से लेकर अनंत तक किसी भी संख्या का गुणा 9 से करने पर उनके गुणनफल के अंको का योग 9 ही होता है इसी कारण 9 को ब्रम्हांक भी कहा जाता है।
वहीं ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी ने भी समाज को अपना सारगर्भित षब्दों में संबोधित किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सिमगा डॉ के के नायक ने धु्रव समाज में भारी संख्या में उपस्थित भीड में सबसे अधिक महिलाओं की संख्याओं को देखकर उनकी जागरूकता के प्रति उल्लेख किया।साथ ही उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार अधिक से अधिक लाभ मिले यह सोचकर आदिवासी समाज को आरक्षण भी दे रहा है जिसका लाभ लेने हेतु समाज के भविश्य कहे जाने वाले बच्चों को व समाज को शिक्षा का लाभ लेना भी आवष्यक है। मोहभटठा के पूर्व सरपंचजनपद अध्यक्ष लखन वर्मा ने आदिवासी समाज को राश्ट्रीय स्तर पर सबसे बडा समाज कहा जिसके अंतर्गत भूपेष बघेल सरकार ने इस तारीख को शासकीय अवकाष घोषित किया।कार्यक्रम में
मुख्य रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण
केसला में आयोजित विश्वआदिवासी दिवस के कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से जनपद सदस्य नरसिंह यादव रमाषंकर पटेल, सुखराम गुरूजी, सरपंच खेराश्रीमती उमा सुंदर धु्रव केसला सरंपच रानी धु्रव रमदैया सरपंच शिववलाल धु्रव खपरी सरपंच पीलाराम वर्मा राजपुर सरंपच रामदास मनहरे रामपुर सरपंच युवराज साहू सामाजिक चक अध्यक्ष लक्ष्मण नेताम नरसिंग नेताम सहित रामसिंग ध्रुव राजेन्द्र गोस्वामी संतोष दाऊ रवि तिवारी हरीश लहरें आदि व सामाजिक पदाधिकारी बंधुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी लोगों ने सतीश अग्रवाल का आत्मीय सम्मान किया व अपने भावी नेता के रूप में प्रस्तुत किया।

Leave a Reply