महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर किया गया

भाटापारा। नगर पालिका स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर किया गया सोमवार को दर्शन करने के लिए व पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में उमड़ पड़ी। सुबह लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया वही शाम को भगवान के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए लोग मंदिर पहुंचे मंदिर संचालकों के द्वारा सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराते हुए सभी भक्तों को मास्क लगाकर दर्शन करने दिया गया।

Leave a Reply