डीएवी पब्लिक स्कूल टिकुलिया भाटापारा में पालक समिति की बैठक


भाटापारा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय में कक्षा 10वीं व 12वीं की भौतिक कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है तथा शेष कक्षाओं के लिए पालक समिति की बैठक आज दिनांक 07-08-2021 को आयोजित किया गया, जिसकी मुख्य कार्य सूची (एजेंडा) कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 9वीं 11वीं तथा अन्य कक्षाओं का भौतिक कक्षाएं प्रारंभ के संबंध में विचार विमर्श किया गया, जिसमें पालक समिति के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल में भौतिक कक्षाओं का प्रारंभ कोविड-19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी कक्षाओं की भौतिक कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए आग्रह किया।
वर्तमान में कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का भौतिक कक्षाएं प्रारंभ है जिसके लिए विद्यालय में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड वॉस,कराकर कक्षा में प्रवेश दिया जाता हैं तथा कक्षा समाप्त होने पर पुनः थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड वॉश के साथ छुट्टी दिया जाता है। इसी सुरक्षा के साथ पालक ने नौवीं, ग्यारहवीं की कक्षाओं को संचालित करने के लिए आग्रह के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रारंभ करने का आग्रह किया। बच्चे अपने साथ सैनिटाइजर, मास्क, पानी बॉटल, टिफिन लाएंगे तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अध्ययन कार्य करेंगे।
इस बैठक में डीएवी के प्राचार्य एस .के , नोडल अधिकारी साहू मैडम, टिकुलिया के उपसरपंच, पालक समिति के सदस्यगण मुकेश कुमार शर्मा, राम नारायण वर्मा, गेंदराम साव,टिकेश्वरी साहू, सुनीता यादव, तनुजा धृतलहरे, कविता साहू, दिल दुलेश्वरी वर्मा, संतोष साहू, बसंत साहू आदि उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a Reply