

भाटापारा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार खमरिया भाटापारा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी आयुष शर्मा ने (96,8%) वैभवी वंदे (91.2%) शुभ अरोरा (90.8%) अंक हासिल करके अपने विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इसी क्रम में हर्ष धर्मानी ने (90.8%) कनक मंधान (90.6%) प्रज्ञा साहू (90.6%) पलक किंगरानी (90.4%) अनुभी शर्मा (90.4%) प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित है। प्रबंधक श्री अश्वनी शर्मा,सह-प्रबंधक श्री संदीप गोयल,विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश सहित सभी शिक्षकों ने ढेर सारी शुभकामनाएँ दी,और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। साथ ही सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद नई मूल्यांकन नीति के जरिए अंतिम परिणाम तैयार किए गए। मूल्यांकन नीति के तहत विद्यार्थियों के पूरे साल भर के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विषय के 100 अंकों का विभाजन इस प्रकार किया गया था- सामयिक (पीरिओडिक) परीक्षा (20,अंक) का भार 10%, अर्धवार्षिक परीक्षा (80,अंक) का भार 30%, प्री-बोर्ड परीक्षा (80,अंक) का भार 40% तथा 20% अंक भार आंतरिक मूल्यांकन , जैसे- विद्यार्थियों के पोर्ट फोलियो, पेन एण्ड पेपर टेस्ट, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क से लिया गया था।
