भाटापारा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को बारदाने की राशि के भुगतान पर पूछे गए भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के सवालों में घिरते दिखे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उन्होंने जो जानकारी दी उसकी राशि मे प्रति बारदाना लगभग 07.68 रुपये का फर्क नजर आया।
मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्न क्रमांक 12 विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा द्वारा पूछे गए प्रश्न – की विपणन वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 में कितने नग बारदाने की खरीदी की खरीदी किस किस संस्था से किस किस डर पर की गई तथा शासन द्वारा मिलर्स,राशन दुकान व किसानो से समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु किस किस दर पर कितने नग बारदाना की खरीदी की गई? क्या बारदाना खरीदी का संबंधित संस्थाओं/ किसानों को पूर्ण भुगतान कर दिया गया है यदि हाँ ,तो कब किया गया..? यदि शेष है तो कितना तथा कब तक भुगतान कर दिया जाएगा..?
इसके उत्तर पर में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा बताया गया कि किसानों के लिए विपणन वर्ष 2021-22 हेतु बारदाना की ख़रीदी प्रारंभ नही हुई ही, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में क्रय किये गए नए जुट एवं एचडीपीई (प्लास्टिक) बारदानों की जानकारी प्रपत्र “अ” अनुशार है तथा राईस मिलर्स, पीडीएस,सहकारी समितियों तथा किसानों से क्रय बारदानों की जानकारी प्रपत्र “ब” अनुसार है, क्रय किये गए एचडीपीई बारदानों के भुगतान की जानकारी प्रपत्र “स” अनुसार है,तथा शेष क्रय बारदानों के भुगतान की जानकारी प्रपत्र “द” अनुसार है.. मंत्री अमरजीत ने कहा कि बरदाने का पूरा राशि भुगतान कर दिया गया है।जबकि प्रदेश के किसानों को 07.32 रुपए के दर से ही भुगतान प्रति बारदाना किया गया है,,सीधा सीधा किसानों को 07.68 रुपये प्रति बारदाने की राशि मे नुकशान हो रहा है..वही प्रपत्र द में कुल भुगतान और शेष भुगतान की राशि में अंतर है बारदाने गठान के अपेक्षा राशि गलत है मिलर्स को पुराने बरदने को देने वाली राशि का गणना ही नहीं किया गया है।
शिवरतन शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस तरह से सरकार की किसानों के प्रति मंशा साफ जाहिर हो रही है,किसानों द्वारा जो बारदानों को बाजार से 40 से 50 रुपये प्रति नग में खरीद कर अपना धान बेचना पड़ा है,उन्हें 15 रुपये प्रति नग देने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार केवल 07.32 रुपये प्रति बारदाना दे रही है जिससे सीधे तौर पर किसानों को 07.68 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है..
किसानों को प्रति बारदाने 07.68 रुपये का नुकसान: शिवरतन
