भाटापारा। सावन की पहली झड़ी मंगलवार को देखने को मिली मंगलवार सुबह से क्षेत्र में जो बारिश शुरू हुई वह पूरे दिन होते रही। रात भर पानी गिरता रहा और बुधवार को भी रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार बारिश होते रही जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा वही बाजार हाट में भी असर देखने को मिला। लगातार बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई और फिलहाल उमस पूरी तरह से गायब हो गई है वैसे तो सोमवार रात को ही हल्की-फुल्की बारिश शुरू हो चुकी थी जो मंगलवार दिन भर मंगलवार रात भर और बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होते रही। इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है सड़कों पर अपेक्षाकृत ट्रैफिक काफी कम ही रहा। लोग रेनकोट पहनकर अथवा छाता लेकर ही घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए हैं । बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है।
कृषि कार्य में आएगी तेजी
काफी दिनों से पानी नहीं गिरने की वजह से किसानों के चेहरे लगभग मुरझा चुके थे जो अब सोमवार मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद पुनः खिल उठे हैं। अब बारिश के रुकते ही खेती किसानी के काम में काफी तेजी आने की संभावना व्यक्त की गई है किसान अब बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं क्षेत्र में बियासी और रोपाई का कार्य काफी पिछड़ चुका था लेकिन अब पानी गिरने के बाद इस काम में तेजी आएगी पानी गिरने के पूर्व किसानों को काफी घबराहट थी। कृषि अधिकारी बी एन वर्मा ने बताया कि पानी नहीं गिरने की वजह से खेतों में दरारें पड़ने लग गई थी और किसान काफी निराश हो गए थे परंतु अभी लगातार दो दिनों की बारिश के बाद अब खेती के कामों में तेजी आ जाएगी बयासी और रोपाई का कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएगा।
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित पर किसानों के चेहरे खिले
