अवाम ए हिन्द सुपोषण अभियान के 208वें दिन बेसहारा जरूरतमंदों को वितरित किया गया निःशुल्क भोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर की समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने नैतिक जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए गिरती बारिश में भी नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के आज 208वें दिन स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर एवं अन्य स्थानों में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया। साथ ही शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों कोभी भोजन मुहैया कराया गया। संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था निरंतर रूप से यह कार्य वर्षों से करते आ रही है एवं इस वर्षाकालीन ऋतु में भी प्रत्येक दिन जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल्वे स्टेशन अथवा अन्य स्थानों में लाचार, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज इस सेवा कार्य में संस्थापक मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, ज़ुबैर खान एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Leave a Reply