भाटापारा। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने और योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को दिलाने अपने जन जागरण अभियान के तहत भाठापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिहा,संजारी नवागांव,दामाखेड़ा में जाकर जनता जनार्दन के साथ मुख्यमंत्री की ग्रामीण महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,धुरवा, बाड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन और निर्मित गौठान का निरीक्षण किया,इस अवसर पर सुशील शर्मा के साथ जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ के के नायक,जिला उपाध्यक्ष चंद्रकुमार साहू,युवा नेता सत्यजीत शेन्डे ने सभी ग्राम पंचायत के गौठान में जाकर निरीक्षण किया।
ग्राम कोलिहा,संजारी नवागांव,दामाखेड़ा पहुँचने पर फूलमाला पहनाकर, आतिशबाजी कर नेताओ का जोरदार स्वागत सरपंच,पंच, गौठान सिमिति के सदस्य,जनपद सदस्य,कांग्रेस कार्यकर्ता सहित उपस्तिथ ग्रामीणों ने किया,गांव गांव आयोजित सभा को संबोधित करते सुशील शर्मा,रमेश धृतलहरे, डॉ के के नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओ का लाभ सभी को मिलना चाहिये, गौठान के विकाश से ही ग्रामीणों को लाभ मिलेगा,गौठान के अधूरे कार्य शीघ्र ही पूरा कराया जायेगा, महिला समूह की बहने गौबर से वर्मी कम्पोज खाद निर्माण के साथ ही साथ गौबर से दिये, गमला,पंच लकड़ियां,अगरबत्तियां और गौमूत्र से साबुन,फिनाईल, का निर्माण कार्य कर अपने लिये धन अर्जित कर सकते है,नेताओ ने उपस्तिथ कर्मचारियो को कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने अपना कार्य समझ कर ग्रामीणों के सहयोग से करें, योजनाओ को जन जन तक पहुँचा कर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने में सतत योगदान देवे,इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।कांग्रेस नेताओं ने भा जा पा सरकार के 15 सालो की करनी और कथनी को विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बता कर चुनाव में सबक सिखाने की अपील भी की है,समूह दुवारा निर्मित वर्मी गौबर खाद का सभी किसान खेतो में उपयोग कर अपनी फसलो की पैदावार में बढ़ोतरी कर सकते है,रासायनिक खाद का कम उपयोग करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच श्री मति मनीषा साहू,श्रीमति गौरी ध्रुव,श्रीमति पूर्णिमा पुरण देवांगन, मन्नू साहू,श्याम कस्यप, हिम्मत शर्मा,राम स्वरूप वर्मा,वेदराम साहू,आशु साहू,भागवत साहू,सहित ग्राम सचिव,रोजगार सहायक,महिला समूह के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।
गौठान का विकास ग्रामीणों के लिये लाभकारी-सुशील शर्मा
