दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के द्वारा महंगाई के विरोध में 201 साइकिलों का महा साइकिल रैली निकाला गया। साइकिल रैली को पूर्व विधायक प्रदीप चौबे एवं लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर ने कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली का नेतृत्व गिरीश देवांगन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे किया। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने कहा कि मोदी के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ती हुई कीमत से जनता त्रस्त हो चुकी है।₹45 प्रति बैरल क्रूड आयल होने के बावजूद भी देश में पेट्रोल, डीजल ₹100 मैं बेचना मोदी सरकार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। मंहगाई को डायन कहने वाले लोगों का कहीं अता पता नहीं है। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ने से सीधे-सीधे खाद्य सामग्री का मूल्य पड़ रहा है जिससे लोग अपनी राशन में कटौती कर कर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए मजबूर हैं। महंगाई को नियंत्रित नहीं कर सकते तो मोदी सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।साइकिल रैली भिलाई 3 मंगल भवन से प्रारंभ होकर, सिरसागेट चौक, पदुम नगर, हनुमान मंदिर चरोदा से बस स्टैंड, भिलाई 3 बजरंगपारा, जनता स्कूल, पुलिस थाना से नगर निगम भिलाई 3 के कार्यालय के पास समापन हुआ।
महंगाई के विरोध में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस ने 8 कि.मी. तक महा साइकिल रैली निकाली
