हाइकोर्ट में जीपी सिंह की याचिका पर सुनवाई कल गुरुवार को

0 अंतरिम राहत और सीबीआई जांच की मांग

बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में 15 जुलाई को सुनवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई जस्टिस व्यास की अदालत में होगी।

मालूम हो कि राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद निलंबित एडीजी जीपी सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अर्जेंट सुनवाई की याचिका लगाते हुए उन्होने सीबीआई जांच की मांग भी की है। गौरतलब है कि एसीबी की छापे की कार्यवाही के बाद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में त्वरित सुनवाई के साथ ही अंतरिम राहत की माँग करते हुए उनके मामले में सीबीआई जाँच की मांग करते हुए राज्य की जांच एजेंसी की कार्यवाही को एकतरफा और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है। करीब 90 पेज की याचिका में शपथ पत्र के साथ साथ कई तथ्यों का ज़िक्र है। इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर सबकी निगाहें लगी है।

Leave a Reply