रानीतराई में इस सत्र से लगेगा कॉलेज, क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी- अंचल में खुशी की लहर

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन तहसील के ग्राम रानीतराई में महाविद्यालय की दशकों पुरानी मांग पूरी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनभावना को स्वीकारते हुए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब इस सत्र से महाविद्यालय का रानीतराई में शुभारंभ होगा। इसे लेकर अंचलवासियों तथा छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। छात्र छात्राओं को आसपास कॉलेज नहीं होने से कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।अब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस महत्वाकांक्षी बड़ी सौग़ात पर समस्त अँचलवासियों की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सभापति रमन सिंह टिकरिहा, जी जामगांव ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर जामगांव ब्लॉक कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम, पाटन महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष युगल किशोर आडिल, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चंद्राकर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रशेखर देवांगन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत बघेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भविष्य जैन, पाटन विधानसभा एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक साहू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिकेश साहू, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष छात्र नेता आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, पाटन महाविद्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा, जामगांव आर महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि कल ही एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वर्मा से मुलाकात कर कॉलेज प्रारंभ करने का आग्रह किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए श्री वर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा करके रानीतराई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को अमल में लाने विभाग से पदों की स्वीकृति करवाकर स्थानीय ग्रामीण युवाओं को सौगात दिया है। अब जो बच्चे पैसों की कमी एवं महाविद्यालय के दूर होने से कालेज स्तर की पढ़ाई कर पाने में वंचित हो रहे थे, अब उनको अपने घर के पास ही सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply