पाटन। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर पता चल ही गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों में छत्तीसगढ़ के क्या मायने हैं? यूपीए सरकार में एकमात्र सांसद को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिला था पर भाजपा सरकार में भाजपा सांसदों की पर्याप्त संख्या के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ इस बार भी छला गया। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को लगातार केंद्रीय सहायता से अछूता रखा जाता है। चाहे जीएसटी की रॉयल्टी की राशि लंबित रखना, धान से एथेनाल बनाने की अनुमति ना देना , धान का उठाव ना होना, तीन कृषि काले कानून को जबरदस्ती किसानों पर थोपना यह मतदाता एवं छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय और अपमान है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सांसदों की लोकप्रियता पर प्रश्न चिन्ह है। दरअसल छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी नीति के सामने भाजपा के नेता बौने साबित हो गए हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल जो सबसे ज्यादा वोटों से जीते हैं उसे तवज्जों ना देना बड़ा सवाल पैदा करता है।
छत्तीसगढ़ के साथ कब तक होता रहेगा अन्याय और अपमान- अश्वनी
