रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बढ़ने से छत्तीसगढ वंचित हो गया। नए मंत्रियों के शपथ में अब कुछ ही घंटे बच गए हैं। 43 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। नए मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ से बीजेपी के नौ सांसद हैं। दो राज्य सभा सदस्य भी। इनमें से सरोज पाण्डेय और संतोष पाण्डेय का नाम सवर्ण से और ओबीसी से अरुण साव और सुनील सोनी का नाम केंद्रीय मंत्री बनने खासे चर्चा में थे। ये सभी सांसद कई दिन से प्रयासरत भी थे। इनकी लॉबिंग भी तगड़ी हुई थी। बावजूद किसी को भी मंत्रिमंडल मेंं जगह नहीं मिली है।
देखें सूची-


