भगवान हैं सुप्रीम चिकित्सक -मंजू

बिलासपुर । पेशेन्ट को संभालने के लिए बहुत पेशेन्स की आवश्यकता होती है। उनकी सेवा करने वाले डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के अंदर बहुत धैर्य होता है। भगवान के बाद का स्थान एक चिकित्सक का माना जाता है क्योंकि वे हमारे जीवन की रक्षा करने में अहम भूमिका अदा करते हैं।
ये बातें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्लास में ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्र.कु. मंजू दीदी ने कही।
दीदी ने कहा जब दवा काम नहीं करती तब चिकित्सक कहते हैं कि दुआ करो क्योंकि सुप्रीम चिकित्सक परमात्मा दुआओं से हमें ठीक कर देते हैं। दुआ का खाता जमा करने का साधन हैं श्रेष्ठ कर्म।

उन्होंने सभी चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि वे रोगी के तन के साथ मन को भी मजबूत बनाएं क्योंकि आज व्यक्ति शारीरिक से ज्यादा मानसिक रोग से पीड़ित है। भय, चिंता, तनाव आदि मन की कमजोरियों से आत्मा की शक्ति क्षीण हो गई है अतः आज चिकित्सकों को डबल डॉक्टर की भूमिका अदा करने की जरूरत है।

चिन्तित पेशेन्ट को पेशेन्स देने का कार्य एक डॉक्टर से बढ़कर कोई नहीं कर सकता।सभी को मेडिटेशन व पॉजिटिव थिंकिंग क्लास के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए।

Leave a Reply