तेलीगुन्डरा में 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण: ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा-पाटन विधानसभा के विकास के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबध्द

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीगुन्डरा में लगभग 50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति जिला पंचायत दुर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी फ़क़ीर वर्मा, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम और कृष्णा साहू सेक्टर प्रभारी कांग्रेस उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि ग्राम तेलीगुंडरा में लगभग 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति में है, जिसमें क्रेडा के तहत एरिगेशन, डोम सेड निर्माण 24 लाख का कार्य पूर्ण चुका है। साथ ही तालाब सौन्दर्यीकरण 50 लाख का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र का समुचित तरीके से विकास करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबध्द हैं। ऐसे ही विकास निरन्तर आगे भी होता रहेगा।
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- पाटन क्षेत्र के हर ग्राम, में विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नही आएगी।मुख्यमंत्री हम सबके विश्वास के प्रतीक है, हम सब के सुख दुःख के साथी है और हमेशा उनका सहयोग सबको मिलता है। स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमूलचूल परिवर्तन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सरपंच मनीष पटेल, डोमेन्द्र गुरूपंच, पुरषोत्तम निर्मल, युवराज साहू, प्रेम साहू, दादू साहू, श्याम लाल गुरूपंच, भगवान लाल देवांगन, परदेशी राम पटेल, गौतम पटेल, भाऊ आम यादव, ग्राम पंच, व कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply