दुर्ग । वेतन समझौते में हो रहे विलंब को लेकर संयुक्त यूनियन द्वारा आज एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन मुर्गा चौक पर किया गया । भूख हड़ताल में बीएसपी में पंजीकृत यूनियन एटक, एचएमएस, सीटू, बीएमएस ,एक्टू, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन ने भाग लिया। भूख हड़ताल में सभी यूनियनों के दो दो प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल की शुरुआत की ।
कोविड-19 से मृत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देकर भूख हड़ताल शुरू किया गया । भूख हड़ताल का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए रखा गया है। इसमें सभी यूनियनों द्वारा वेज रिवीजन, अनुकंपा नियुक्ति, निलंबित कर्मचारियों के निलंबन वापसी पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इन सभी यूनियन द्वारा 30 जून को एक दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया गया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा सभी यूनियन के साथियों एवं कर्मचारियों से किया है कि कल की हड़ताल में अवश्य भाग लें हड़ताल का मुख्य मुद्दा वेज रिवीजन, कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति एवं 14 कर्मचारियों के निलंबन की वापसी के लिए यह हड़ताल का आवाहन किया गया है । सभी साथियों से निवेदन है कि 1 दिन अनुपस्थित रह कर हड़ताल में शामिल हो । सामान्य पाली वालों बीएसपी कर्मियों को प्रथम पाली में बुलाया जा रहा है । 29 जून को जो लोग रात्रि पाली में ड्यूटी जाएंगे उन्हें भी प्रथम पाली में प्रबंधन द्वारा रोकने का प्रयास किया जा सकता है । सबको स्वयं विचार करना है । वेज रिवीजन हम सभी का मुद्दा है हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा यदि हड़ताल सफल नहीं हुई तो प्रबंधन का रूख वेज रिवीजन के लिए और भी सख्त हो जाएगा यदि कर्मचारियों को वेज रिवीजन लेना है तो अपनी ताकत का एहसास कराना भी आवश्यक है। संयुक्त यूनियन की ओर से समस्त कर्मचारियों से अपील है कि आप यदि हड़ताल में भाग लेने के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहने में सक्षम नहीं है तो 1 दिन का वेतन कटवाकर आप घर पर रहे एवं घर से ही ना निकले इसे भी आपका हड़ताल में योगदान माना जाएगा। 30 जून की हड़ताल के लिए गेटों पर जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया है जिसमें
खुर्सीपार गेट में – बी.एम.एस. एवं एक्टू, मेन गेट में एच.एम.एस., इस्पात श्रमिक मंच एवं लो.ई.मू ,बोरिया गेट में सीटू, मरोदा गेट में – स्टील वर्कर्स यूनियन एवं एच.एम.एस. (ठेका) जोहरातराई गेट- एटक एवं हिट्सू अन्य सभी यूनियनों के साथी प्रातः 5:00 से निर्धारित गेट पर पहुंच जाएं। सभी गेटों पर साथी आपसी व्यवस्था कर रात्रि पाली से गेटों पर डटे रहे।
बीएसपी में वेतन समझौते के खिलाफ आंदोलन के दूसरे दिन संयुक्त यूनियन की एक दिवसीय भूख हड़ताल, कल के काम बंद हड़ताल की तैयारियां पूरी
