टीएस का नाम लिए बगैर सरोज ने ली चुटकी कहा उनके साथ अन्याय हुआ

बिलासपुर। भाजपा को दूसरे दलों के अंदरूनी मामलों से मतलब नहीं है लेकिन अन्याय किसी के साथ हो भाजपा अन्याय के खिलाफ खड़ी होने वाली पार्टी है।
उक्त बातें एक कार्यक्रम में यहां शामिल होने आयी भाजपा नेत्री व सांसद सरोज पांडेय ने कही। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के बीच भ्रम फैलाया। ढाई लाख से अधिक वैक्सीन का डोज बरबाद हो गया। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।
उन्होंने ढाई साल के मुख्यमंत्री के सवाल पर टीएस सिंहदेव का बिना नाम लिए कहा कि जिनके साथ अन्याय हुआ उनके प्रति हमारी संवेदना है। भाजपा अन्याय के खिलाफ खड़ी है। लेकिन किसी पार्टी के अन्दरूनी मामले में दखल नहीं देती है। मोदी सरकार के वर्तमान मंहगाई के दौर पर उन्होंने यह कहते हुए बचाव किया कि आज के दौर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply