योग दिवस में योगाभ्यास के साथ वृक्षारोपण भी किया गया

भाटापारा। सातवां विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्रोटोकॉल, एवम सोशल दूरी का पालन करते हुए भाटापारा में योग का कार्यक्रम शहर के कई जगहों पर रखा गया।जिसमें प्रमुख रूप से योग समिति के जिला महामंत्री शैलेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में में आयोजित किया गया। योग कार्यक्रम शासकीय पंचम दीवान उच्चतर माध्यमिक शाला मैं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए बड़ी संख्या में बच्चे भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए ।कार्यक्रम में योग ध्यान प्राणायाम,ध्यान, जानकारी के साथ साथ कोविड 19 से बचाव शरीर के सभी सिस्टम की जानकारी दी गई। इसमें प्रमुख रूप से नारायण निर्मलकर,आजुराम वर्मा, मनीष देवांगन कुराश कोच आदित्य सिंह ठाकुर वर्षा मिरी आदि ने भाग लिया।कार्यक्रम पश्चात वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम भी हुआ। इसके अलावा शहर में जुडो क्लब में धीरेंद्र केशरवानी, के द्वारा आर एस एस कार्यालय रावनभाटा, में बिलासपुर से पधारे योग शिक्षक मनोहर लाल के द्वारा योग का कार्यक्रम का संचालन किया गया।जिसमें आरएसएस से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply