लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर पर होगी बात: 28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग-11 जुलाई को प्रसारित होगी 19वीं कड़ी

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेशवासियों से विकास का नया दौर विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I

Leave a Reply