भाटापारा। केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध मे प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलोंदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला बलौदाबाजार भाटापारा मे बढती हुई महंगाई डिजल पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर ,खाद्य तेल राशन आदि पर बेतहाशा बढते हुये दामो के विरोध मे नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया । इसके बाद एस डी एम इंदिरा देवहारी को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया ।जिसमें मुख्य रूपसे जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष गौरी भृगु ,उपाध्यक्ष कुमारी साहु ,प्रेमलता बंजारे ,जनपद अध्यक्ष संगीता साहु ब्लॉक अध्यक्ष प्रमीला साहु ,ब्लॉक अध्यक्ष ब.बा.अंजली बघेल एल्डरमैन कुमारी जांगडे सचिव पूर्णीमा ,दानी भाट और कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही विशेष रुप से निगम सदस्य सतीश अग्रवाल , सेवादल महेंद्र साहू भी उपस्थित हुए।
महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
