दुर्ग जिले में रविवार को भी खुलेगी दुकानें, जिला प्रशासन ने दिया आदेश, ब्यूटी पार्लर व सेलून शाम सात बजे तक खुलेंगे

दुर्ग। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही अब व्यापार-व्यावसाय की रफ्तार बढ़ाने भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। अब दुर्ग जिले में रविवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कॉम्पलेक्स, शापिंग मॉल, सुपर बाजार, फल सब्जी मंडी, शोरूम आदि सहित पूरे बाजार दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगे। साथ ही ब्यूटी पार्लर व सेलून शाम सात बजे तक खोले जा सकते हैं।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, दोपहर दो बजे के बाद पूर्ण लॉकडाउन रहेगा श। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, अस्पताल आदि खुले रहेंगे। इसके साथ ही शादी के लिए इनहाउस डाइनिंग की सुविधा सहित मैरिज हाल व होटल रेस्टारेंट रात्रि 10 बजे तक खोले जा सकेंगे। पिछले दिनों ही जिला प्रशासन ने दुकानें बंद होने का समय भी एक घंटा बढ़ाकर शाम सात बजे तक कर दिया है।

Leave a Reply