भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में किये गए 36 वायदों में से 24 वायदों को पूरा कर दिया है और आने वाले समय में प्रदेश की सरकार अपने सभी वायदों को पूरा करेगी,उक्त बाते कांग्रेस सरकार के ढ़ाई साल पूर्ण होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व निगम मण्डल के सदस्य सतीश अग्रवाल के दफ्तर में अयोजिय प्रेस वार्ता में कांग्रेसजनों ने कही।
विदित हो की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल के उपलब्धि पूर्ण होने पर कांग्रेसजनों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। वार्ता में शामिल नेताओ का परिचय सिमगा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ के के नायक ने दिया।प्रेस वार्ता में निगम मण्डल के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, सीमा वर्मा, सुनील गुप्ता, सरिता ठाकुर रमेश घृतलहरे अमर मंडावी आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओ ने राज्य सरकार के उपलब्धियों को लेकर कहा कि भूपेश बघेल सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा जिन्होने अपने योजनाओं को किसानों एवं ग्रामीणों के हित के अनुरूप परिणित किया जिसमें मुख्य रूप से किसानों की कर्जमाफी, 25 सौ रूपये धान का समर्थन मूल्य , घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा, सिचाई पम्पों की बिजली बिल माफ, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोठान न्याय योजना गोबर खरीदी 2 रू किलो जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित करते हुए इसका लाभ दिलाया ।
कांग्रेस नेताओ ने कहा धान के बदले अन्य फसल लेने पर 10 हजार रूपये एकड़ का बोनस भी दिया जायेगा इसके आलावा भाइयो को लाभ पहुचाने कोदो को भी 3 हजार रूपये किवंटल में खरीदा जायेगा। सरकार के इन ढ़ाई वर्षो में भीषण महामारी कोरोना काल के दौर में मरीजो को आक्सीजन एवं बैड जैसी जीवनदायिनी सेवा की उपलब्धता प्रदेश की जनता के लिए मुहैया कराया व डटकर इस वैश्विक महामारी का मुकाबला किया। प्रदेश में इस महामारी के दौर में आर्थिक क्षति के बाद भी शासन के अधिकारियों कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किया गया कोरोना से ग्रसित होकर मृत हुए शिक्षको के परिजनो को भी तुरंत ही अनुकम्पा नियुक्ति सरकार ने दी है वही माता पिता दोनों को खोने वाले बच्चों को मुफ़्त शिक्षा का जिम्मा भी सरकार ने लिया है। ब्लाक एवं जिला में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने की घोषणा किया गया। ग्रामीण अंचलो में मनरेगा कार्य के तहत ग्रामीण क्षेत्रवासियों को रोजगार उपलब्ध उपलब्ध कराया गया तथा इस वैश्विक महामारी में नियंत्रण पाने हेतु प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निःशुल्क वैक्सीनेशन कराने की घोषणा भी किया गया। कांग्रेस नेताओ ने कहा की आने वाले समय में और भी अधिक तीव्र गति से विकास के कार्य के साथ साथ सभी जन कल्याणकारी घोषणाओं को पूरा करने का भरोसा कांग्रेसजनों ने दिलाया।इस अवसर पर शरदः हरी खरे,संतोष अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल भी उपस्थित थे।वार्ता में शामिल मिडिया का अभार सतीश अग्रवाल ने किया जबकि संचालन डॉ के के नायक ने किया।
भूपेश सरकार ने मात्र ढ़ाई साल में ही 36 में से 24 वायदे पूरे कर डाले:कांग्रेसजन
