भाटापारा में आईएमए के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक शिवरतन शर्मा को सौंपा

भाटापारा। इस कोरोना महामारी के दौर में देशभर में होने वाली डॉक्टरों के ऊपर मारपीट और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए आईएम ए द्वारा देशव्यापी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आज के दिन सभी आइ एम ए में डॉक्टरों ने काली पट्टी हाथ में बांध के विरोध प्रदर्शन किया जिसकी एक कड़ी के रूप में भाटापारा के आईएमए के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक शिवरतन शर्मा को सौपते सौपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि कोराना महामारी के दौरान सभी चिकित्सक एवं उनके साथ काम करने वाले चिकित्सा कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा कर रहे है जिसकी प्रशंसा आपके व्दारा समय समय पर की गई है इन्ही कोरोना योद्धाओं को वर्तमान में हिंसा का शिकार होना पड रहा है । आगे डाक्टरों ने ज्ञापन में अपनी मांग रखते हुये कहा कि अस्पताल एवं चिकित्सा कर्मी की सुरक्षा आईपीसी एवं सीआरपीसी की धाराओं के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की जाये ,अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के निश्चित मापदंड निर्धारित हो ,चिकित्सालय परिसर निषिद्ध क्षेत्र घोषित हो, हमलावरों पर कार्यवाही हेतु पास्ट ट्रेक पद्धति से गंभीर एवं कडी सजा का प्रावधान हो । ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से वरिष्ठ डॉक्टर. सुरेश निहलानी ,डॉक्टर एचएन सहेता , डॉक्टर सत्यजीत जीवनमल , डॉ विकास अडिल , डॉक्टर गजेंद्र महिलागं ,डॉक्टर अनूप अग्रवाल ,डॉक्टर नैना जायसवाल थे।

Leave a Reply