टूलकिट मामला: डाॅक्टर रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से मिली राहत

बिलासपुर। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस मामले में डाॅक्टर रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। गौरतलब है कि टूलकिट मामले में दस्तावेज साझा करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ राजधानी रायपुर के सिविल लाइन सहित विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसे रद्द करने की मांग को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।

Leave a Reply