शराब पीने के बाद विवाद : धारदार हथियार से दोस्त की हत्या- छाती में किए घातक वार, आरोपी हिरासत में

दुर्ग। शराब पीने के बाद उपजे विवाद पर बीती रात्रि सुरेश कोठारी के फार्म हाउस में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। आज सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ने बताया कि बीती रात्रि कसारीडीह निवासी अजय कुमार यादव कोलिहापुरी स्थित सुरेश कोठारी के फॉर्म हाउस में कार्य करता था। कल रात को अपने दोस्त मोहित ठाकुर के साथ फार्महाउस में ही बैठकर शराब पी रहे थे । इस दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ । विवाद के बाद मोहित ठाकुर के द्वारा अजय कुमार यादव पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सुबह मिली सूचना पर पुलगांव पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान छाती में धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित ठाकुर को पुलगांव पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply