राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में कल शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, ग्यारह अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी और रातापायली गांव के बीच कल शाम एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में वाहन में सवार चार महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजनांदगांव जिले में हुए सड़क हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौत
