बिलासपुर। टूलकिट मामले में दस्तावेज शेयर करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है जिसके खिलाफ दोनों हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जिसमें एफआईआर को रदद् करने की मांग की है। मामले की सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।
हाईकोर्ट ने अंतिरम आवेदन पर फैसला सुरक्षित रखते हुए शासन को मामले में तीन सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। इस मामले में आज हुई सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की ओर से भाजपा के राजयसभा सदस्य और अधिवक्ता महेश जेठमलानी, विवेक शर्मा ,संजय कुमार ने पैरवी की वंही शासन की ओर से महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, अभिषेक सिंघवी ने पैरवी की। इस मामले में लगभग 3 घंटे बहस चली ।
