किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि मिलने से किसान खुश

भाटापारा। 24 मई से लेकर 2 जून तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा के द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं प्रधानमंत्री किसान योजना तथा केसीसी के तहत लगभग 6 करोड से भी अधिक का भुगतान कर दिया गया है। प्रतिदिन औसत 80 से 90 लाख रुपए का भुगतान किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा के द्वारा किया जा रहा है। पैसे लेने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में रोजाना किसानों की भारी भीड़ जमा हो रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शाखा के द्वारा प्रयास भी किए जा रहे हैं और शाखा के द्वारा लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। किसान तीनों योजना की राशि पाकर इस समय बेहद गदगद हैं। राशि पाकर किसान अब आगामी फसल की तैयारी के लिए जुट गए हैं। 2 जून तक 2745 किसानों को 6 करोड़ से भी अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील एमएस ने बताया कि प्रतिदिन किसानों को राशि का भुगतान तेजी के साथ किया जा रहा है भुगतान दोपहर 2:00 बजे तक पूरा कर दिया जाता है शाखा की यह कोशिश है कि आए किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और वह लोग मास्क का का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और जितना संभव हो सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें। शाखा के सभी कर्मचारी और मैं स्वयं काउंटरों पर बैठकर कामों को तेजी से निपटा रहे हैं ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो और जल्द से जल्द किसानों को राशि मिल सके।
प्रतिदिन के आंकड़े इस प्रकार है
तारीख कृषकों की संख्या राशि लाख में
24 मई,, 311 किसान, 74.90 लाख
25 मई ,,388 किसान, 83.42 लाख
28 मई,, 399 किसान,, 97.24 लाख
29 मई,, 334 किसान,, 70.50 लाख
31 मई,, 506 किसान, एक करोड़ 10 लाख
1 जून ,,395 किसान,, 85. 12 लाख
2 जून ,,412 किसान ,,97 लाख

Leave a Reply