बिलासपुर। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त टीपी भुसखरे ने आज घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।वे आज सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें विदाई कार्यक्रम के लिए उनके घर लेने गए वाहन चालक के दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोलने से उसने विभाग के लोगों को जानकारी दी फिर वहां से पुलिस को जानकारी मिलने पर दरवाजा तोड़वाया गया जहाँ कमरे में वे फांसी के फंदे पर झूल गए थे।पुलिस के मुताबिक उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है।वे यहां अकेले रहते थे उनका परिवार रायपुर में निवासरत है जिन्हें सूचना दे दी गई है।
आज सहायक आयुक्त श्री भुसखरे को लेने वाहन चालक उनके घर गुलाबनगर मोपका गया। ड्रायवर ने दरवाजा खटखटाया किन्तु भीतर से कोई जवाब नही मिला। इसकी जानकारी विभाग में और उसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर घुसी। श्री भुसखरे की लाश पंखे पर झूलती मिली।
छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में भुसखरे ने शारीरिक परेशानियों के चलते आत्महत्या की बात लिखी है। सरकन्डा पुलिस मामले में जांच कर रही है। श्री भुसखरे का आज विदाई सम्मान का आयोजन किया गया था।
