रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को वैक्सीन की एक और नई खेप पहुंची है। आज एक लाख से अधिक टीके प्रदेश को मिले हैं। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई से रायपुर पहुंची फ्लाइट एआई-651 से 11 बॉक्स वैक्सीन के उतारे गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश को आज 1 लाख 30 हजार 140 कोविशील्ड वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। यह खेप 45 प्लस उम्र वर्ग के लोगों के लिए पहुंची है। उन्होंने यह भी बताया कि 7 जून से 18 प्लस उम्र वालों के लिए वैक्सीन प्राप्त होगी। इसके बाद से टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी। बता दें कि शनिवार को भी 45 प्लस उम्र वालों के लिए हैदराबाद से 1 लाख कोवैक्सीन राजधानी पहुंची थी।
वैक्सीन की एक और खेप पहुंची छत्तीसगढ़-कोविशील्ड के 11 बॉक्स में है 1.30 लाख वैक्सीन
