दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर के खुड़मुड़ा गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड की मास्टर माइंड महिला निर्मला को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे कि ब्रेन मेपिंग रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 मार्च को हत्या में शामिल निर्मला के पति गंगा उसके दोस्त महाकाल, पडोसी नरेश और रिश्तेदार रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 21 दिसबंर को रोहित सोनकर, उसकी मां दुलारिन बाई, उसके पति बलराम सोनकर समेत रोहित की पत्नी कीर्तन का शव मिला था जिसके बाद पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या अवैध संबंध सहित जमीन विवाद के चलते यह पूरा सामुहिक हत्याकांड अंजाम तक पहुँचा है।
खुड़मुड़ा सामूहिक हत्याकांड में दुर्ग पुलिस की बडी कार्रवाई, मास्टर माइंड महिला गिरफ़्तार
