दुर्ग । जिला दुर्ग में कल भी कोरोना संक्रमित केवल 56 मरीज मिले हैं। कल भी कोरोना पॉजिटिविटी की दर मात्र 1.9 प्रतिशत पर स्थिर रही। 176 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है जबकि विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 7 मरीजों की मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए कल भी पूरे जिले से 2846 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से मात्र 56 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर 1.9 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। होम आइसोलेटेड एवं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 176 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान साथ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी पूर्णता नियंत्रण की स्थिति में है। परंतु भविष्य में भी यही स्थिति बनाए रखने के लिए जिले के नागरिकों को अत्यधिक सावधानी रखनी चाहिए।
दुर्ग जिले से कल कोरोना संक्रमित 56 नए मरीज मिले, पॉजिटिविटी की दर 1.9 प्रतिशत पर स्थिर, 176 ने की रिकवरी
