वैक्सीन लगाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं सतीश अग्रवाल

भाटापारा। गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है सभी गांव वालों को समझाया जाता है कि वे लोग अनिवार्य रूप से टीका लगवाए उन्हें यह बताया भी जाता है कि इससे कोई नुकसान नहीं है हम लोगों ने भी लगवाया है और आप लोग भी इसे लगवाएं तभी हम सब मिलकर कोरोना से लड़ाई जीत पाएंगे। यह बात छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल ग्रामीण क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान कह रहे हैं और लोगों को लगातार समझा भी रहे हैं। सतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरे प्रदेश के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना से बचना है तो हमें वैक्सीन लगवाना ही होगा। प्रतिदिन सतीश अग्रवाल ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इसी कड़ी में सतीश अग्रवाल ने ग्राम अमलीडीह एवं ग्राम गोढ़ी टोपा में मनरेगा कार्यक्रम में कार्य कर रहे सभी मजदूरों को मौके पर जाकर निशुल्क साबुन सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे उन सभी लोगों से चर्चा करते हुए कोविड-19 पालन करते हुए सतीश अग्रवाल ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि वैक्सीन ही आज सबसे बड़ा बचाव है उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी आप सभी मास्क का उपयोग जरूर करें और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें तभी हम सब मिलकर करोना को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से भी अनुरोध किया है कि जिन लोगों ने अभी अपना पहला डोज भी नहीं लगाया है वे लोग अनिवार्य उसे सेंट्रो में जाकर अपना पहला डोज जरूर लगवा ले इसके अतिरिक्त जिन लोगों का सेकंड डोज का समय आ गया है वह लोग भी संबंधित सैंटरो में जाकर अपना दूसरा डोज भी लगवा ले। इस अवसर पर गांव पर उपसरपंच रोहित साहू, केदार मिश्रा, कैलाश देवदास चोवाराम पंचायत सचिव संतोष राज कुरे हरीश शोभा सुरेंद्र भोसले एवं kamlesh yadu सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

Leave a Reply