भाटापारा। एनएसयूआई भाटापारा विधनसभा के कार्यकारी अध्यक्ष शादाब जालीयावाला ने भाजपा पर हमला बोला है।
जालीयावाला ने भाजपा के धरना-प्रदशन को ढोंग करार दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्य ही अपराधियों के साथ खड़े रहना है। उन्नाव ओर हाथरस मामले में भी आरोपितों के साथ खड़े थे, ओर उल्टा पीड़ितों को ही ज़िम्मेदार ठहरातें थे।छतीसगढ़ में भाजपा झूठ ओर फ़र्ज़ी न्यूज़ के सहारे सरकार ओर कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। जब पूरा प्रदेश आपदा से लड़ाई लड़ रहा है तो उस वक्त भाजपा के लोग राजनीति में व्यस्त है।जब किसानो को न्याय योजना का पहला किस्त मिल रहा है। जिसे देख भाजपाइयो को पेट में दर्द हो रहा है।
कांग्रेस सरकार को बदनाम कर रही भाजपा :शादाब
