कैट सीजी चैप्टर की टीम ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट की

भाटापारा। कैट सीजी चैप्टर की टीम ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट की एवं शासन के द्वारा कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने की दिशा में उठाए गए शासन के कदम की प्रशंसा की । इस अवसर पर बैठ के पदाधिकारियों की ओर से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को यह विश्वास दिलाया गया कि आगे भी शासन-प्रशासन को व्यापारी वर्ग की तरफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस सौजन्य भेंट में कैट सीजी चैप्टर के चेयरमैन अमर गिद्वानी अध्यक्ष जीतू भाई दोषी कार्यकारी अध्यक्ष वासु मखीजा महामंत्री सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply