रायपुर जिले में अब खुलेंगे सेलून, ब्यूटी पार्लर,गुमटियां और शराब दुकानें- आदेश जारी

रायपुर। रायपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों में आई उल्लेखनीय गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन के तहत प्रतिबंधों में परिवर्तन किया है। इसके तहत मदिरा दुकान, सेलून, पार्लर, शॉपिंग मॉल और गुमटी- ठेलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में आज शाम आदेश जारी कर दिया है। सेलून, ब्यूटी पार्लर एवं ठेले गुमटियों को खोलने की अनुमति दे दी है। इन्हें शाम 6 बजे तक ही खोलने की इजाजत होगी।

आदेश देखें

Leave a Reply