भाटापारा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांटे ऑक्सीमीटर व मास्क

भाटापारा शहर के वार्डो में कांग्रेस जनों के द्वारा मास्क दवाई की का वितरण किया जा रहा है । छाया विधायक सुनील महेश्वरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के साथ ऑक्सीमीटर एवं मास्क का वितरण किया। जिसमे प्रमुख रूप से उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू आदि सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। श्री माहेश्वरी ने उपस्थित नागरिकों से अपील किया कि लाक डाउन में धीरे धीरे ढिलाई दी जा रही है । वर्तमान में 300 टेस्टिंग में तीन से चार ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। जोकि बड़ी राहत वाली बात है और अच्छा संदेश है। जबकि पूर्व में 100 टेस्ट में ही 40 पॉजिटिव मिल जाते थे। कोविड-19 भाटापारा सेंटर में केवल 4 मरीज भर्ती हैं बाकी सभी 96 बैड खाली है।
महेश्वरी ने आगे बताया की ब्लॉक में 110 एक्टिव केस है जिसमें से शहर में मात्र 40 एक्टिव केस है। भाटापारा शहर में तीनों वैक्सीनेशन सेंटर में 45 साल से ऊपर वालों का टीका लगाया जा रहा है। लेकिन 18 साल से ऊपर वालों को केंद्र सरकार की नाकामी के चलते छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार द्वारा राशि जमा करने के बाद भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
उन्होंने आगे कहा कि सैलून की दुकान ,सब्जी का बाजार, गुपचुप, पान ठेला वालो को कुछ दिन प्रशासन को और साथ देना होगा । लेकिन मजदूरों ,किसानों की समस्या को देखते हुए मंडी के खोलने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। श्री माहेश्वरी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन मैं ढिलाई का अर्थ यह नहीं है की कोरोना मुक्त हो गए हैं । हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी दैनिक दिनचर्या एवं जीवन यापन रोजगार के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शासन तथा प्रशासन को पूर्णता सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने आगे बताया कि शहर में लगभग सभी रुके हुए कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिए गए हैं। आने वाले समय में नगर पालिका भाटापारा में विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी ।शहर में पाइप लाइन का कार्य पूर्णता की तरफ है ।जिससे पानी की समस्या से बहुत हद तक हमें निजात मिल सकेगा ।
उन्होंने सभी वार्डों में आक्सी मीटर की उपलब्धता के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को कांग्रेस परिवार की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अध्यक्ष निधि की राशि ऑक्सीमीटर में व्यय करके आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रकट किया है।
श्री महेश्वरी के साथ प्रमुख रूप से पार्षद दीपक निर्मलकर एल्डरमैन गिरीश परप्यानी, मुकेश साहू ,जिला कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, अशोक साहू , महेंद्र साहू आदि सहित उपस्थित थे।

Leave a Reply