रायपुर। अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 144 वें दिन आज रायपुर राजधानी में फुटपाथ पर गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, विक्षिप्त, असहाय, निर्धन, बेसहारा, गरीब, जरूरतमंदों, दिहाड़ी मजदूर, ठेला, रिक्शा, हमाली करने वाले मजदूरों को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिसमें फाफडीह, जेल रोड़, मेकाहारा, शारदा चौक, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर भोजन वितरण किया गया। साथ ही मेकाहारा, जिला तथा डी.के.एस.अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजनों एवं मुसाफिरों को गर्म भोजन मुहैया कराया गया।
इस विषम परिस्थिति में, संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खान के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है। जरूरतमंदों के लिए संस्था द्वारा रोजाना दोनों वक़्त दोपहर एवं रात्रिकालीन को लगभग 600 लोगों के लिए गर्म भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है।
इस मानवीय कार्य में आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, बिसेन सिंह टंडन, अरहम खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
आवाम-ए-हिन्द लॉकडाउन में हर जरूरतमंदों को सुपोषण अभियान के तहत भोजन उपलब्ध करा रही है : मो.सज्जाद खान
