भाटापारा विस में कोरोना संक्रमण दर 4 फीसदी पहुंची, टीकाकरण भी जारी: सुनील

भाटापारा। भाटापारा विधानसभा में संक्रमण की दर 4% से नीचे पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में सफल वैक्सीनेशन का कार्य भी चल रहा है ।भाटापारा सिमगा के कोविड-सेंटर में ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता शुरू से रही है। दवाई की भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं है । मोदी सरकार की नाकामी के चलते 18 से 45 वर्ष के युवाओं को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

उक्त कथन छाया विधायक सुनील महेश्वरी ने करते हुए कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड छत्तीसगढ़ के द्वारा 20 बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन सहित निर्माण पूर्णता की ओर है ।तो वही भाटापारा के लिए सोनोग्राफी मशीन की स्वीकृति डीएमएफ से दी जा चुकी है ।
श्री महेश्वरी ने आगे बताया कि शासन प्रशासन के सफल मार्गदर्शन में कोरोना की दूसरी लहर क्षेत्र में समाप्ति की तरफ है। गांव में रोजगार गारंटी का कार्य संचालित है जिसके तहत भाटापारा ब्लॉक में 14000 तक एवं सिमगा ब्लॉक में 19000 मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव गांव में एवं वार्ड में ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । अभी तक लॉकडाउन की सफलता के लिए उन्होंने भाटापारा क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों का आभार माना।

छाया विधायक माहेश्वरी ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में राशि जमा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ को 18 से  45 वर्ष के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा रही है । छत्तीसगढ़ सरकार राशि स्वयं उपलब्ध करा रही है।लेकिन वैक्सीन निर्माण करने वाली कंपनी को केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता पड़ती है।  राष्ट्रीय टीकाकरण इस देश में 70 साल के अंतर्गत हमेशा टीकाकरण का खर्च केंद्र सरकार ने उठाया है लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा की सरकार बैकफुट में है ।इस महामारी के समय वैक्सीन की राशि छत्तीसगढ़ शासन को देना पड़ा।   इन सब के बाद भी कांग्रेस की भूपेश सरकारकरनेतैयार है, लेकिन वैक्सिंग की अनुपलब्धता के चलते 18 से 45 वर्ष के लोगों को मोदी सरकार की नाकामी के चलते पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply