आवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों को भूख से राहत देने 142 दिनों से लगातार दे रहा है निःशुल्क भोजन : मो. सज्जाद

रायपुर।अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 142वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव- अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों द्वारा पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया। साथ ही शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों, कामगारों को भोजन जुटा पाने की किल्लत को देखते हुए संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड, मोतीबाग चौक, बंजारी चौक, जयस्तंभ, शारदा चौक इत्यादी जगहों पर पहुंचकर लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन बांटा गया।आज के भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, बिसैन सिंह टंडन, अरहम खान एवं अन्य सदस्यों ने भोजन बाँटने में योगदान दिया।

Leave a Reply