अवाम ए हिन्द ने मुहैया कराया जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन

रायपुर। अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में राजधानी में जरुरतमंदों के लिए चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के तहत पिछले वर्ष कोरोनाकाल लॉकडाउन की स्थिति से अब तक शहर के विभिन्न स्थानों पर असहाय, जरूरतमंदों, निराश्रित लोगों एवं गरीब बस्तियों में जीवन जी रहे मजदूर परिवारों को एक वर्ष से लगातार भोजन मुहैया कराई जा रही है।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते रोज़ कमाकर खाने वाले लोगों के सामने भुखमरी वाली नौबत आ गई है। अब तो मध्यम वर्ग के लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। इस विकट परिस्थितियों को देखते हुए कोरोनाकाल के शुरुवाती दौर से ही अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में उनका साथ देने के लिए युवा टीम आज राजधानी के विभिन्न स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन परिसर, फाफाडीह, शारदा चौक में तथा रायपुर की सभी शासकीय अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों व रेलवे स्टेशन फुटपाथ मे जिंदगी जीने वाले निराश्रित, गरीब मजदूर, बेसहारा जरूरतमंद परिवारों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
इस विषम परिस्थिति में गरीब असहाय लोग किस तरीके से जीवन जी रहे हैं, इस बात का एहसास करते हुए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर सैकड़ों लोगों को रोज़ाना दोनों वक़्त का भोजन वितरण किया जा रहा है।
आज के कार्य में संस्थापक मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में उनके साथ सदस्यगण पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, योगेश्वर सिन्हा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply