दुर्ग। जिला खनिज न्यास मद की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए खनिज मद से राशि की मांग की है। श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश इस समय कोविड संकट से धीरे धीरे बाहर आ रहा है , कोरोना की अगली लहर को रोकने की तैयारियों के साथ ही विकास कार्य भी आवश्यक है। माननीय मुख्यमंत्री की पहल पर महामारी की रोकथाम हेतु 2 करोड़ की राशि विधायक निधि का बेहतर उपयोग करने के लिए जनहित में वैक्सीन खरीदी के लिए सभी विधायकों द्वारा दी गई है। शहर में विकास कार्यों की गति बरकरार रखने के लिए खनिज मद में उपलब्ध 6.38 करोड़ में से कम से कम आधी राशि मूलभूत निर्माण कार्यों हेतु जारी की जाए। वोरा ने बैगापारा मिनी स्टेडियम के संधारण हेतु 50 लाख, शहीद चंद्रशेखर उ मा वि का मॉडल स्कूल के रूप में उन्नयन हेतु 45 लाख, शनिचरी बाज़ार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 42 लाख एवं ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वार्डों में पेयजल आपूर्ति हेतु 2 नग ट्रेक्टर खरीदी के लिए 12 लाख रु की राशि स्वीकृत करने की मांग की है।
खनिज न्यास की बैठक में विधायक ने शहर के लिए मांगी राशि, कोविड नियंत्रण के साथ ही विकास कार्य भी आवश्यक: वोरा
