दुर्ग जिले में लॉकडाउन 31 मई तक- सर्राफा ,किराना ,मोबाइल, डेली नीड्स, फुटवेयर, बर्तन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानें खुलेंगी

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बार लॉकडाउन के साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कल देर रात जारी किए आदेश में शासन के दिशानिर्देशों के साथ दुर्ग जिले में अतिरिक्त छूट देते हुए दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। व्यापारिक संगठनों से चर्चा के बाद बाजार की आधी दुकानों को एक-एक दिन के अंतराल में खोला जाएगा। यानी तीन तीन दिन के लिए दुकानें खुलेंगी। इस बार किराना दुकानों के साथ दैनिक आवश्यकताओं वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार दुकानें शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी। 5 बजे के बाद यदि दुकानें खुली मिली तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बता दें कि दुर्ग जिले में लॉकडाउन को लगभग 6 सप्ताह बीत चुके हैं। इस बीच जिले में संक्रमण का दायरा काफी कम हो गया है। जिले में एक समय पॉजिटिविटी रेट 50 फीसदी से अधिक हो गई थी जो कि अब 7 फीसदी तक पहुंच चुकी है। जिले में 17 मई तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया था जिसे अब 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। दुर्ग जिले में कई रियायतों के साथ 31 मई तक लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिन दुकानों को छूट दी गई है वह हर रविवार को बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ अस्पताल, क्लीनिक मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप ही चल सकेंगे। इसके अलावा राशन दुकानें, बर्तन फुटवियर मोबाइल शॉप क्रोकरी प्लास्टिक कॉस्मेटिक गिफ्ट आइटम ऑटो पंप फ्लावर शॉप हार्डवेयर दुकान भी खुलेंगे। एलपीजी, न्यूज़पेपर, दूध, फल, सब्जी की होम डिलीवरी हो सकेगी। हर रोज शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रात का लॉकडाउन लागू रहेगा इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट होम डिलीवरी, थोक माल कार्गो, लोडिंग- अनलोडिंग ही अपने तय समय तक हो सकेगा।

Leave a Reply