भाटापारा/ कोविड वैक्सीन टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार का ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल सीजी टीका का शुभारंभ हो गया है। अब जिलें के 18 से 44 वर्ष के हितग्राही घर बैठे ही अपनें मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करा सकतें। इस पोर्टल के माध्यम से हितग्राही खुद ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र एवं दिन और समय का चुनाव कर सकतें है। इसमें शेड्यूलिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। जिन हितग्राहियों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे हितग्राहियों के लिए पंचायत मुख्यालयों,नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं नगर निगमों इत्यादि विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जहाँ ऐसे हितग्राहियों का पंजीयन किया जा सकेगा। केलक्टर सुनील कुमार जैन ने सम्बंधित अधिकारियों को हेल्प डेस्क बनाने के के संबंध में दिशा निर्देश दिए है। ताकि जिन लोग अपना ऑनलाइन पंजीयन नही करा सकतें उनका भी पंजीयन कराया जा सकें एवं ग्रामीण लोग भी अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। पंजीयन कराने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजीटीईए डॉट सीजीएसटीएटीई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकतें है।
छत्तीसगढ़ सरकार इंट्रोड्यूस एप CGTIKA- 18 -45 साल के छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक👇
http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration
http://cgteeka.cgstate.gov.in
