छत्तीसगढ़ को मिला भूपेश बघेल जैसा संवेदनशील मुख्यमंत्री, जो दिन-रात छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों के हितों की सोचते हैं


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़वासियों के प्रति प्रेम, स्नेह, अपनापन और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। जब भी मौका मिला उन्होंने आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हितों के लिए संघर्ष किया और आज प्रदेश के मुखिया के नाते जो काम वे कर रहे हैं वह अनुकरणीय है। यह प्रदेश का सौभाग्य है कि भूपेश बघेल जैसा मुख्यमंत्री मिला, जिनकी संवेदनशीलता के कारण प्रदेश का हर एक नागरिक अपने आपको सौभाग्यशाली मानता है। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी साहू ने कही है।
उन्होंने बताया कि विश्व नर्स दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नर्स बहनों से बातचीत की। जिसमें बलौदाबाजार जिला स्थित पलारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स वर्षा बहन ने जो आप बीती बताई, उसे सुनकर मुख्यमंत्री द्रवित हो गए। नर्स ने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों को खो देने के बाद और स्वयं बच्चों के साथ कोरोना संक्रमित होने के बावजूद निष्ठा और लगन से लोगों की सेवा में लगी रही। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री की आंखों में आंसू आ गए l निश्चित रूप से वर्षा नर्स बहन ने कोरोना काल में हिम्मत दिखाकर जो कार्य किए हैं वे प्रशंसा के पात्र हैं l उनकी सेवा भाव इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा, सचमुच उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है l मुख्यमंत्री ने नर्स बहन की अंतर्मन की पीड़ा को महसूस कर जो बातें कही वह उनकी संवेदनशीलता को बताता है। कोरोना के इस विकट स्थिति में मुख्यमंत्री ने दिन रात मेहनत कर प्रदेशवासियों की चिंता करते हैं और समय निकालकर लोगों से हाल-चाल जानते हैं और उनकी सुनते हैं l यही एक राज्य के मुखिया के सच्ची सेवा भावी होने का प्रमाण है। वैसे
यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब मुख्यमंत्री भावुक हुए हो। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार जो छत्तीसगढ़ी गीतों को ऊंचाई देने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी l स्वर्गीय मिथिलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में श्रद्धांजलि संबोधन के समय मुख्यमंत्री की आंखों से आंसू निकल रहे थे और बोलने की स्थिति में नहीं थे l इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता, वहां की मिट्टी और संस्कृति से इतना प्रेम करते हैं l वे कोरोना काल में क्षेत्र के छोटे- छोटे कार्यकर्ताओं को फोन लगाकर उनका सुख दुख, घर परिवार का कुशलक्षेम पूछते हैं l शायद इसीलिए हजारों नेताओं की भीड़ में भूपेश बघेल का व्यक्तित्व अलग है।मुख्यमंत्री की सेवा भावना के सभी छत्तीसगढ़वासी कायल हैं।

Leave a Reply