भाटापारा। गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है चार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 30000 रुपए वसूल किए गए हैं जबकि मास्क नहीं लगाने वालों से ₹2000 की वसूली की गई है। लॉक डाउन का और सरकारी आदेश का खुला उल्लंघन करने के आरोप में शहर के दोनों शराब दुकानों को दस , दस हजार रूपये जुर्माना किया गया है इन दोनों दुकानों में लोगों की भारी भीड़ जमा थी सिद्ध बाबा शहरी शराब दुकान को 10 हजार रुपये एवं सुर्खी स्थित देसी शराब दुकान को 10 हजार रूपये जुर्माना किया गया है। इसके अतिरिक्त एक कपड़ा दुकान को 5 हजार रुपए जबकि एक किराना दुकान को 5 हजार रुपये लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना किया गया है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद bhatapara के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई इसमें बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें 9 मामलो में 2 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसडीएम इंदिरा देवहारी के कड़े निर्देश के बाद पालिका प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह सभी लोग प्रशासन के लॉक डाउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। तिवारी ने कहा है कि सड़क पर चलने वाले लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी क्योंकि वर्तमान समय में वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाने को अनिवार्य किया गया है इसलिए सभी लोगों से यह अपील है कि वह लोग घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर ही निकले। इस कार्रवाई में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के अलावा स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र शुक्ला कन्हैया ठाकुर सहित पालिका प्रशासन के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 30 हजार रुपए वसूले गए
