पाटन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की हर तरह से की सहायता, विभिन्न वार्डों में किया सब्जियों का वितरण

पाटन। पाटन युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण के इस दौर में गरीबों को हरसंभव सहयोग देने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में आज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सब्जी, फल और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में गरीबों को निःशुल्क राशन दिया, युवाओं को फ्री वैक्सीन दिया, बेहतर इलाज दिया, इसीलिए अन्य राज्यों के मुकाबले हमारे राज्य की कोरोना रिकवरी दर ज्यादा अच्छी रही। मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से ही संक्रमण आज 15% के स्तर पर आ चुका है। मुख्यमंत्री के आव्हान पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के हर कोने में यथासंभव मदद पहुंचाई है। इसी कड़ी में पाटन नगर के युवा कांग्रेस ने भी छोटा सा योगदान दिया है। मुख्यमंत्री के आदर्शों पर चलते हुए युवा कांग्रेस पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न वार्डो में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सब्जी वितरण किया। इस कार्य में मुख्यरूप से प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, मनोज कुर्रे, सरजू साहू, पिंटू सोनवान, दिलवाला,गोपाल देवांगन, ऋषि तिवारी, मनोज शुक्ला, निशांत त्रिपाठी, गौतम कौशिक, मनोज लहरी, युवराज, तारेंद्र लहरी,दिनेश जोशी और अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

Leave a Reply