भाटापारा। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधायकों व सांसद के साथ करीब 45 मिनट तक राज्यपाल के साथ चर्चा हुई. उक्त प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा भी शामिल हुए,,
शिवरतन शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने खुद से प्रस्ताव रखा था कि हम सार्थक सुझाव देना चाहते हैं. घोर आश्चर्य होता है कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री के पास विपक्ष को सुनने का वक़्त नहीं है. मिलने के लिए वर्चुअल बैठक की बात कही जाती है. ये विपक्ष का अपमान है. ये बताता है कि सरकार की नजर में विपक्ष क्या है ?
शिवरतन शर्मा ने आगे बताया कि हम राज्यपाल से सोमवार को मिले हमने ये बताया कि सरकार के मुखिया का व्यवहार कैसा है. 01 करोड़ 30 लाख वैक्सीन लगने है. इसकी कार्ययोजना क्या है ? इसका जवाब सरकार के पास नहीं है. हम जानना चाहते हैं कि वैक्सीन निर्माता कंपनियों को कितना भुगतान किया गया, ये बताने के लिए सरकार तैयार नहीं है ?
विधायक शर्मा ने कहा कि देश में किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ कि आपदा को अवसर में बदल दिया जाए. नकली शराब पीकर दस लोग मर गए, तो सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी. दवाई की घर पहुँच सेवा हो, खाने की घर पहुँच सेवा हो, मगर शराब बेचने की जल्दबाजी सरकार की है.
विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार को आमने सामने की मीटिंग में दिक्कत क्या है. हम सरकार को सहयोग करने के लिए सुझाव देने और जानकारी लेने जाना चाहते थे. ये डरपोक सरकार है, जो विपक्ष से मिलने में डरती है. ये सरकार निर्लज्ज हो गई है.
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और रायपुर शहर जि़ला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी उपस्थित थे .
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा-मुख्यमंत्री के पास विपक्ष को सुनने का वक़्त नहीं
