दुर्ग। जिला दुर्ग में विगत 3 दिनों से रुक रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। विगत 10 वर्षों में मई माह में इतनी अधिक वर्षा नहीं हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से करीब 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। विगत 3 दिनों से रुक-रुक कर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ हो रही बारिश के कारण जिले का मौसम खुशनुमा हो गया है। मई में तपिश वाली गर्मी का लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण एहसास ही नहीं हुआ है। आज भी सुबह 8:00 बजे से करीब 1 घंटे तक जमकर बारिश हुई तेज बारिश के कारण टाउनशिप क्षेत्र में सुबह के समय करीब 10:30 बजे तक बिजली की सप्लाई भी बंद रही।
दुर्ग जिले में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान में भी गिरावट
