लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई

भाटापारा। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसडीएम इंदिरा देवहारी के निर्देश के बाद लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई नगर पालिका परिषद भाटापारा के द्वारा की जा रही है ।कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माने के बतौर राशि वसूल की गई है और कुछ दुकानों को सील भी कर दिया गया है ।इस मामले में नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई यों को अंजाम दिया जा रहा है शनिवार को भी 6 प्रकरण में ₹6600 जुर्माना करके दुकानदार से वसूल किए गए और उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई इसी प्रकार सोमवार को भी 7 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे ₹11500 वसूल किए गए साथ ही दो दुकानों को सील किया गया मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के नियमों का वह अनिवार्य रूप से पालन करें कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से लोग मास्क लगाएं बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है ।इस कार्रवाई में उनके साथ राजस्व विभाग, नगर पालिका विभाग एवं खाद्य विभाग के लोग शामिल थे आशीष तिवारी के अलावा रविंद्र शुक्ला कन्हैया ठाकुर एवं खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप शहर थाने के उपनिरीक्षक हितेश जंघेल नायब तहसीलदार मोहित अमिला सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि जब तक लॉक डाउन है तब तक लोग लॉकडाउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें । उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन इस मामले में और ज्यादा कड़े निर्देश जारी किए हैं उनके दिशा निर्देश पर पालिका प्रशासन के द्वारा और कढ़ाई बढ़ती जाएगी

Leave a Reply